गाजीपुर। जनपद में खाद्य एवं पेय पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी गाजीपुर के निर्देश पर की गई। अभियान के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार एवं सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आर.सी. पाण्डेय के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा कुल चार प्रतिष्ठानों से पनीर के नमूने एकत्र किए गए।
दिनांक 04 जुलाई 2025 को लिए गए नमूनों में शामिल हैं:
रेलवे स्टेशन रोड स्थित आशीष कुमार राय के प्रतिष्ठान से 01 पनीर का नमूना
नवाब साहब का फाटक स्थित संतोष कुमार कुशवाहा के विनिर्माण प्रतिष्ठान से 01 पनीर का नमूना
दिलदारनगर जमानियां में मेसर्स राज पनीर भंडार (जयप्रकाश गुप्ता) से 01 पनीर का नमूना
सिकंदरपुर, सैदपुर में जयप्रकाश यादव के प्रतिष्ठान से 01 पनीर का नमूना
सभी नमूनों को परीक्षण हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस विशेष अभियान का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमन कुमार मिश्र ने किया। उनके साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम में गुलाबचंद गुप्त, पंकज कुमार कन्नौजिया, अरविंद प्रजापति, धनंजय सिंह, वीरेंद्र यादव एवं बिपिन कुमार गिरी शामिल रहे।जनपद प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे मिलावटी खाद्य पदार्थों की शिकायत तत्काल संबंधित विभाग को दें, जिससे मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई की जा सके और जनता को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।