गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर (यूजीसी द्वारा “बी” श्रेणी मान्यता प्राप्त) में बी.कॉम (प्रथम सेमेस्टर) और एम.ए. गृहविज्ञान (प्रथम सेमेस्टर) में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया 08 जुलाई 2025 (मंगलवार) से सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगी। इसके लिए अभ्यर्थी 07 जुलाई 2025 से महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.pgcghazipur.ac.in पर ऑनलाइन काउंसलिंग कर सकेंगे। प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा “समर्थ पोर्टल” पर प्राप्त पंजीकरण प्रति के साथ संबंधित विभाग में संपर्क कर प्रवेश सुनिश्चित करना होगा।महाविद्यालय में प्रवेश परीक्षा PAT-2025 का आयोजन 11 और 12 जुलाई को होगा।
11 जुलाई (शुक्रवार) को:

बीएससी (कृषि) की परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक।
बीएससी (गणित), एमएससी कृषि (अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन) और एमए (समाजशास्त्र) की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक।
12 जुलाई (शनिवार) को:
बीएससी (जीवविज्ञान) और एमएससी (वनस्पति विज्ञान) की परीक्षा दोपहर 11:00 से 1:00 बजे तक।
एमएससी (रसायन विज्ञान), एमएससी कृषि (उद्यान), एम.कॉम और एम.ए. (भूगोल) की परीक्षा सायं 3:00 से 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी कि प्रवेश पत्र 09 जुलाई 2025 को ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त अन्य पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश के लिए अलग से काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।अधिक जानकारी एवं दिशा-निर्देशों के लिए अभ्यर्थी महाविद्यालय की वेबसाइट www.pgcghazipur.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।