गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार, गाजीपुर में आज दिनांक 06 जुलाई 2025 को अपराह्न 4:00 बजे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हुआ, जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह, मा० सदस्यगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मा० मुख्यमंत्री जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करते हुए निर्देशित किया कि वृक्षारोपण का कार्य निर्धारित लक्ष्य के अनुसार या उससे अधिक मात्रा में किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विभाग द्वारा निर्मित मार्गों, अमृत सरोवरों एवं अन्य उपयुक्त रिक्त स्थलों पर पौधों का रोपण सुनिश्चित किया जाए और उनकी सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। यह कार्यक्रम जनपद के सभी विकास खंडों, नगर पालिका तथा नगर पंचायतो में लाइव प्रसारित हुआ, जिसे सभी संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने देखा व सुना। बैठक के अंत में मा० मुख्यमंत्री जी ने उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और बैठक की विधिवत समाप्ति की घोषणा की।