गाजीपुर। जनपद में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पिछड़ी जाति के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए मुफ्त “ओ” लेवल एवं “सीसीसी” कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना और युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करना है।योजना के अंतर्गत वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जिन्होंने इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण किया हो, जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम हो, और जिनकी आयु 35 वर्ष से अधिक न हो। साथ ही, अभ्यर्थी को गाजीपुर जनपद का मूल निवासी होना आवश्यक है। यह अनिवार्य है कि आवेदनकर्ता बेरोजगार हो और किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति प्राप्त न कर रहा हो। प्रशिक्षणार्थियों का चयन इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 14 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट www.obccomputertraining.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय उन्हें निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी—
ऑनलाइन निर्गत आय एवं जाति प्रमाण पत्र
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट व प्रमाण पत्रआधार कार्ड की छायाप्रति
आधार कार्ड की छायाप्रति
ऑनलाइन आवेदन के पश्चात अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र व सभी प्रमाणपत्रों की दो-दो स्वप्रमाणित हार्ड कॉपी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, गाजीपुर के कार्यालय में 14 जुलाई 2025 सायं 5 बजे तक जमा करनी अनिवार्य है। इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय से सीधे संपर्क किया जा सकता है।