गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री (पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग) श्री ओम प्रकाश राजभर दिनांक 09 जुलाई 2025 को गाजीपुर आगमन पर वृक्षारोपण महाअभियान कार्यक्रम-2025 में प्रतिभाग करेंगे। यह कार्यक्रम नवीन स्टेडियम, छावनी लाइन, गाजीपुर में पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री राजभर पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए जनभागीदारी के महत्व पर भी प्रकाश डालेंगे। उनके साथ जनपद के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा स्कूली छात्र-छात्राएं भी वृक्षारोपण अभियान में भाग लेंगे। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित प्रदेश निर्माण हेतु राज्यव्यापी स्तर पर “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जनपद गाजीपुर में भी व्यापक तैयारियां की गई हैं। वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होने के उपरांत श्री राजभर आजमगढ़ जनपद के लिए प्रस्थान करेंगे।