Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण महाअभियान की तैयारी तेज़

ब्यूरो 08-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250708-WA0020.jpg

गाजीपुर। वाराणसी मंडल के आयुक्त एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील सैदपुर के सभागार में “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” वृक्षारोपण महाअभियान की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आयुक्त ने 9 जुलाई को प्रस्तावित पौधरोपण कार्यक्रम की समस्त तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को लक्ष्य के अनुरूप स्थलों का चिन्हांकन, गड्ढा खुदाई, नर्सरी से पौधों की आपूर्ति, और जनप्रतिनिधियों के लिए निर्धारित रोपण स्थलों की जानकारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, एकता वन, ऑक्सी वन, शौर्य वन, एक्सप्रेस वे वृक्षारोपण, त्रिवेणी वन, अटल वन, समेत कुल 16 थीम आधारित स्थलों पर रोपण की स्थिति की समीक्षा की गई। आयुक्त ने निर्देश दिए कि हरितिमा अमृत ऐप के माध्यम से सभी पौधों की जिओ-टैगिंग अनिवार्य रूप से कराई जाए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के बाद उनकी सुरक्षा और देखरेख की जिम्मेदारी भी सभी विभागों की होगी, और किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। बैठक के बाद आयुक्त ने तहसील परिसर में महुआ का पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की।

43.64 लाख पौधों का होगा रोपण

प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के आह्वान पर प्रदेश में वर्ष 2025-26 के लिए 37 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गाजीपुर जनपद में वन विभाग द्वारा 10.5 लाख और अन्य विभागों द्वारा 33.14 लाख, इस प्रकार कुल 43.64 लाख 100 पौधों का रोपण 9 जुलाई को किया जाएगा।

जनपद के 28 विभागों और जनसहभागिता के माध्यम से 7931 चयनित स्थलों पर यह वृक्षारोपण किया जाएगा। सबसे बड़े लक्ष्य वाले विभागों में:

ग्राम्य विकास: 21,30,000 पौधे

वन विभाग: 10,50,000 पौधे

राजस्व एवं कृषि विभाग: 5,71,300 पौधे

उद्यान विभाग: 2,21,000 पौधे

पर्यावरण विभाग: 1,51,000 पौधे

इसके अतिरिक्त, नगर विकास, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, पशुपालन, ऊर्जा, शिक्षा, नमामि गंगे, गृह विभाग, रेशम विभाग समेत अन्य विभागों को भी लक्ष्य सौंपे गए हैं। ओरियन्टल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. को 53,800 पौधों का लक्ष्य दिया गया है। वन विभाग गंगा और उसकी सहायक नदियों के 10 किमी के भीतर 6,61,601 पौधों का रोपण करेगा।

विशेष पहलें भी शामिल

1-7 जुलाई के बीच जन्मे बच्चों के माता-पिता को ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट और एक पौधा भेंट किया जा रहा है।सहजन भंडारा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के 294 और मुख्यमंत्री आवास योजना के 2605 लाभार्थियों को 2-2 सहजन के पौधे वितरित किए जा रहे हैं।

सूचना संकलन की प्रक्रिया

पौधरोपण की सूचनाओं के संकलन हेतु स्पष्ट प्रक्रिया तय की गई है। ग्राम पंचायत नगर निकाय स्तर पर पौधरोपण की सूचना खंड विकास अधिकारी के माध्यम से जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को भेजी जाएगी। इसके बाद यह सूचना मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सत्यापित होकर प्रभागीय निदेशक को भेजी जाएगी और अंततः PMS पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड होगी।

कंट्रोल रूम और नोडल अधिकारी नियुक्त

वृक्षारोपण महाअभियान के सफल संचालन हेतु जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है और सभी विभागों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील पांडेय, एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 17 वर्षीय किशोरी रहस्यमय तरीके से लापता, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर शुरू की तलाश
Next: ओम प्रकाश राजभर वृक्षारोपण महाअभियान में होंगे शामिल

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.