गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन एवं विश्वविद्यालय के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण को समर्पित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान (टेरी), पी.जी. कॉलेज, गाजीपुर में एक बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर संस्थान के सचिव/प्रबंधक एवं अपर महाधिवक्ता, उत्तर प्रदेश अजीत कुमार सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने घर या आसपास कम से कम एक पौधा लगाकर इस महाभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के सहायक निदेशक डॉ. अजीत प्रताप सिंह द्वारा आम का पौधा लगाकर की गई। उन्होंने उपस्थित सभी को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अमित प्रताप ने जानकारी दी कि इस अभियान के अंतर्गत सागौन, आम, आंवला, नीम और अमरूद की प्रजातियों के कुल 300 पौधे लगाए गए। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में डॉ. अजातशत्रु सिंह, डॉ. नीतू सिंह, राहुल आनंद सिंह, कमला प्रसाद गुप्त, डॉ. दुर्गेश कुमार सिंह, सुप्रिया सिंह, नेहा त्रिपाठी, संतोष सिंह, अरविंद सिंह सहित कई शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस में पर्यावरण के प्रति चेतना जागृत कर वृक्षारोपण के माध्यम से हरित भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाना है।