Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

किशोर न्याय बोर्ड परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण

ब्यूरो 09-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250709-WA0019.jpg

गाजीपुर। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत दिनांक 09 जुलाई 2025 को किशोर न्याय बोर्ड, गाजीपुर के परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर सहित सभी न्यायिक अधिकारीगण ने सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।प्रभारी जनपद न्यायाधीश महोदय ने इस अवसर पर बताया कि ऐसे वृक्षों का चयन किया गया है जो न केवल प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि उनमें कुछ फलदार वृक्ष भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, “एक वृक्ष सौ पुत्र के समान होता है,” इसी भाव को समर्पित करते हुए सभी पौधे मातृशक्ति को समर्पित किए गए हैं।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख न्यायिक अधिकारियों में विजय पाल, प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर; अली रजा, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी पी.ए. एक्ट; शक्ति सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी, लोक अदालत; अभिमन्यु सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश; राम अवतार प्रसाद, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो); विजय कुमार (IV), अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण; तथा हार्दिक सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट/प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड गाजीपुर शामिल रहे। कार्यक्रम में किशोर न्याय बोर्ड के कर्मचारीगण सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण की भी सक्रिय सहभागिता रही। वृक्षारोपण का यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण और समाज के प्रति न्यायिक दायित्व को समर्पित एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वृक्षारोपण महाभियान के अंतर्गत पी.जी. कॉलेज में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम आयोजित
Next: मेढ़ पर कब्जा करने को लेकर मारपीट, घायल किसान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.