गाजीपुर। जनपद की कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और धमकी देने के मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी जिले में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 जुलाई 2025 को वादी जगरनाथ राम, निवासी चक-जाफर, थाना कोतवाली, गाजीपुर ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने और धमकी दिए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना कोतवाली पर अभियुक्त मिथिलेश कुमार उर्फ सूरज पुत्र सुभाष राम निवासी चक-जाफर के विरुद्ध मु0अ0सं0 497/2025 धारा 137(2), 351(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान अपहृता को बरामद कर लिया गया तथा दिनांक 09 जुलाई 2025 को अभियुक्त मिथिलेश कुमार उर्फ सूरज को लंका बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 22 वर्ष है। मामले में आगे की छानबीन के बाद धारा 64(1) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट की भी बढ़ोत्तरी की गई है, और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय, थाना कोतवाली, गाजीपुर
उप निरीक्षक लक्ष्मण यादव, थाना कोतवाली, गाजीपुर
आरोपी का आपराधिक विवरण:
मु0अ0सं0 497/2025, धारा 137(2), 351(2), 64(1) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर
कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई को जनपद में बाल अपराधों की रोकथाम की दिशा में एक अहम सफलता मानी जा रही है।