Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पी.जी. कॉलेज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सामूहिक वृक्षारोपण

ब्यूरो 09-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250709-WA0009.jpg


गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महा अभियान के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत बुधवार को पी.जी. कॉलेज, गाजीपुर में सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज परिसर के खेल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में स्काउट-गाइड, एनसीसी, एनएसएस के कैडेट्स के साथ-साथ बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया। उनके मार्गदर्शन में सैकड़ों फलदार और छायादार पौधे रोपे गए। यह वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

प्राचार्य डॉ. पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से चल रहे इस अभियान के तहत प्रदेशभर में एक ही दिन में 37 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए जरूरी है, बल्कि यह भावी पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। इस मौके पर छात्रों ने वृक्षों की देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान ‘वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ’ जैसे नारों ने उत्साह का वातावरण बना दिया और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. रविशेखर सिंह, डॉ. पीयूष कान्त सिंह, अनिल कुमार पाण्डेय, संजय कुमार श्रीवास्तव, अमितेश सिंह, प्रदीप सिंह, अतुल सिंह, दया, धीरेन्द्र समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ससुराल पक्ष की रंजिश में बच्चे को जान से मारने की धमकी, परिजन ने दर्ज कराई FIR
Next: जमानियां में अवैध विद्यालयों पर शिकंजा कसने की तैयारी, दो दर्जन से अधिक स्कूलों को नोटिस जारी

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.