Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

केला और मिर्च फसल बीमा की अंतिम तिथि घोषित, किसान जल्द कराएं बीमा

ब्यूरो 11-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। जिला उद्यान अधिकारी ने जनपद के सभी कृषकों को सूचित किया है कि खरीफ 2025 सत्र के लिए केला और मिर्च की फसल का बीमा कराने की अंतिम तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। केला फसल के लिए बीमा की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 जबकि मिर्च फसल के लिए 31 जुलाई 2025 रखी गई है। यह फसल बीमा योजना स्वैच्छिक आधार पर सभी किसानों के लिए लागू है। गाजीपुर जनपद के लिए एस.बी.आई. जनरल इंश्योरेंस कम्पनी को नामित किया गया है। जनपद में केला और मिर्च फसलें बीमा के लिए अधिसूचित की गई हैं।

बीमा कराने हेतु प्रीमियम दरें निर्धारित की गई हैं:

केला फसल के लिए ₹7500 प्रति हेक्टेयर

मिर्च फसल के लिए ₹2500 प्रति हेक्टेयर

बीमा हेतु किसानों को निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:

आधार कार्ड

बैंक पासबुक

खतौनी

मोबाइल नंबर

स्वयं का बुवाई प्रमाण-पत्र

किसान किसी भी जानकारी के लिए बीमा कंपनी के कर्मचारी राजीव रंजन (मो. 9507308512) या कलस्टर मैनेजर सुशील कुमार तिवारी (मो. 7067279809) से संपर्क कर सकते हैं। वहीं, दैवीय आपदा की स्थिति में फसल बीमा से संबंधित शिकायतें दर्ज कराने के लिए भारत सरकार द्वारा उपलब्ध टोल फ्री नंबर 14447 पर संपर्क किया जा सकता है।जिला उद्यान अधिकारी ने सभी कृषकों से समय पर फसल बीमा कराने की अपील की है ताकि किसी भी आकस्मिक नुकसान की स्थिति में उन्हें राहत मिल सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मेढ़ पर कब्जा करने को लेकर मारपीट, घायल किसान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
Next: गंगा स्नान के दौरान हादसा: मासूम की मौत से मचा कोहराम, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.