Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गंगा स्नान के दौरान हादसा: मासूम की मौत से मचा कोहराम, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

ब्यूरो 11-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250711-WA0009.jpg

जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित यमदग्नि-परशुराम गंगा घाट (बलुआ घाट) पर शुक्रवार की दोपहर स्नान के दौरान 11 वर्षीय बालक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अनस खान पुत्र इंतखाब खान निवासी करारी गांव, बिहार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनस के पिता इंतखाब खान सऊदी अरब में नौकरी करते हैं और अपने परिवार को बेहतर शिक्षा एवं जीवन के लिए जमानिया नगर के पठान टोली मोहल्ले में किराए पर रखते हैं। अनस यहां एक मदरसे में पढ़ाई कर रहा था।

शुक्रवार की दोपहर अनस अपने चार-पांच साथियों के साथ स्नान के लिए गंगा घाट गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बारिश के कारण घाट पर कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था, लेकिन बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पास के दुकानदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने अनस को निकालने का भरसक प्रयास किया और तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनस की मौत की खबर सुनते ही मां तस्नीम मौके पर पहुंचीं और बिलखने लगीं। उनकी चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और रिश्तेदार मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते रहे।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि यमदग्नि-परशुराम गंगा घाट सहित अन्य घाटों पर उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: केला और मिर्च फसल बीमा की अंतिम तिथि घोषित, किसान जल्द कराएं बीमा
Next: श्रावण मास कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर गंगा घाटों का निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.