गाजीपुर। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक गाजीपुर एवं अपर जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र के प्रमुख गंगा घाटों — ददरी घाट, चितनाथ घाट आदि का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों के सुगम आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही, समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि यात्रा पूर्णतः सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सके। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय फोर्स सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
