गाजीपुर। जनपद के दिलदारनगर थाना क्षेत्र की पुलिस को शुक्रवार को एक बड़ी सफलता मिली, जब अवैध असलहे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक देशी पिस्टल .9 एमएम और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष उ0नि0 सत्येन्द्र सिंह चन्देल व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम ताजपुर कुर्रा स्थित यादव के डेरा के पास घेराबंदी कर अभियुक्त बाबर खान पुत्र अख्तर खान (उम्र करीब 36 वर्ष, निवासी ताजपुर कुर्रा, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर) को पकड़ा।पूछताछ के बाद जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से .9 एमएम की एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। मौके पर ही उसकी गिरफ्तारी की गई और उसके खिलाफ थाना दिलदारनगर में मु0अ0सं0 134/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: बाबर खान
पिता का नाम: अख्तर खान
निवासी: ग्राम ताजपुर कुर्रा, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर
उम्र: करीब 36 वर्ष
बरामद सामान:
एक अदद नाजायज देशी पिस्टल .9 एमएम
एक अदद जिंदा कारतूस .9 एमएम
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
- उ0नि0 श्री सत्येन्द्र सिंह चन्देल
- का0 संजय चौहान
पुलिस द्वारा बताया गया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।