गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जो गंभीर धाराओं में वांछित था। जानकारी के अनुसार, थाना भुड़कुड़ा पुलिस ने मुकदमा संख्या 83/25 धारा 115(2)/118(1)/109(1)/333 भारतीय न्याय संहिता (BNS) से संबंधित वांछित अभियुक्त संगम राजभर पुत्र गुलाब राजभर, निवासी ग्राम कोठिया, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी की यह कार्रवाई एक मुखबिर की सूचना पर की गई, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने उत्तरी क्रासिंग बरम बाबा मंदिर के पास से संगम राजभर को दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने घटना में कुल्हाड़ी के इस्तेमाल की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर एक अदद कुल्हाड़ी बरामद की गई। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: संगम राजभर
पिता का नाम: गुलाब राजभर
निवासी: ग्राम कोठिया, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर
बरामदगी:
एक अदद कुल्हाड़ी
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
वरिष्ठ उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सोनकर व टीम, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर