Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने किया घाटों का निरीक्षण

ब्यूरो 12-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250712-WA0007.jpg

जमानिया। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने नगर क्षेत्र के प्रमुख गंगा घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने परशुराम यमदग्नि ऋषि घाट (बलुआ घाट), सतुआनी घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों की स्थिति का भौतिक मूल्यांकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए घाटों पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, गोताखोरों की तैनाती और चौकसी के सख्त इंतज़ाम सुनिश्चित किए जाएं।

एसडीएम ने घाटों पर अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने, स्नान और नाव संचालन पर विशेष निगरानी रखने, तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्थानीय नगर पालिका और पुलिस प्रशासन से समन्वय बनाकर सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा। एसडीएम ज्योति चौरसिया ने नागरिकों से अपील की कि वे गंगा घाटों पर सावधानी बरतें, गहरे पानी में न जाएं, और बच्चों को घाटों पर अकेले न भेजें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। गंगा नदी के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी संबंधित विभागों को 24 घंटे निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत, अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: प्रतियोगिताओं में चमके डिवाइन ग्लोबल स्कूल के होनहार, नौ पदक जीतकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.