Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत, अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 12-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के मतसा-लहुआर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल वृद्ध की बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के पुत्र कविंद्र नाथ यादव ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 जून 2025 की शाम लगभग 6 बजे ग्राम मतसा निवासी सकलदीप सिंह अपने खेत से लौट रहे थे। जैसे ही वह नहर के पास स्थित सड़क पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सिर के बल सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें तत्काल सदर अस्पताल, गाजीपुर लेकर पहुंचे, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया। वहां 24 जून को उनका ऑपरेशन किया गया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इलाज के दौरान 5 जुलाई 2025 की सुबह 9:10 बजे उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के पुत्र कविंद्र नाथ यादव ने 11 जुलाई को कोतवाली में तहरीर देकर तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने वाले अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर एक अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: फेसबुक अकाउंट हैक कर अश्लील फोटो वायरल, पीड़ित ने की साइबर सेल से जांच की मांग
Next: गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने किया घाटों का निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.