Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रतियोगिताओं में चमके डिवाइन ग्लोबल स्कूल के होनहार, नौ पदक जीतकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

ब्यूरो 12-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250712-WA0008.jpg

जमानिया। डिवाइन ग्लोबल स्कूल के छात्र–छात्राओं ने हाल ही में आयोजित शैक्षिक एवं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्गों में भाग लेते हुए कुल नौ पदक अर्जित किए, जिसमें पाँच स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। स्वर्ण पदक विजेताओं में अचल यादव, अंशिका यादव, अर्पिता कुमारी, शिवांश राठौर और शिवम कुमार का नाम शामिल है, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। वहीं माही परवीन और आकांक्षा कुमारी ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सर्वेश कुमार और गौरव कुमार शौर्य ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां विद्यालय के प्रबंधक श्री प्रकाश यादव ने सभी विजयी छात्र–छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। प्रबंधक श्री यादव ने इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों पर हमें गर्व है। हमारा विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयास करता रहेगा।” विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके अनुशासन, मेहनत और सही मार्गदर्शन का परिचायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा देगी। विद्यालय में विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से उत्साह का माहौल है और सभी शिक्षकों ने विजेता छात्र–छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने किया घाटों का निरीक्षण
Next: आईजीआरएस की समीक्षा बैठक सम्पन्न, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.