जमानियां (गाज़ीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के उमरगंज निवासी राजीव यादव की बाइक उस समय चोरी हो गई जब वह एक निमंत्रण में शामिल होने गए थे। पुलिस ने शनिवार को पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजीव यादव पुत्र गोवर्धन सिंह यादव बीते 5 जून की रात लगभग 10:30 बजे ग्राम हरपुर में आयोजित एक निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उन्होंने अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक कार्यक्रम स्थल के पास खड़ी की थी। लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वह बाहर आए, तो बाइक मौके से गायब थी। घटना के बाद राजीव यादव ने आसपास के क्षेत्र में काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने तत्काल ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई और बाद में कोतवाली में भी लिखित तहरीर दी।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।