Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने चार लोगों को रौंदा, पूर्व फौजी की मौत, तीन गंभीर घायल

ब्यूरो 13-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ढढनी-ताजपुर मार्ग पर रविवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक पूर्व फौजी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा महुआरी मोड़ के पास उस समय हुआ, जब चार लोग सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठे थे। तेज रफ्तार स्कॉर्पियों वाहन ने अनियंत्रित होकर चारों को कुचल दिया और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।हादसे में मृतक की पहचान बेटावर गांव निवासी पूर्व फौजी मंजू यादव (67) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लोगों में सुदामा नाथ (20), सरोज कुशवाहा (48) और महेंद्र यादव (60) शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना अचानक था कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचते, वाहन चालक स्कॉर्पियों समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा।मृतक की पत्नी उर्मिला देवी ने बताया कि उनके पति कुछ ही देर पहले बाजार जाने के लिए घर से निकले थे। मंजू यादव अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके चार पुत्रियां हैं, जिनमें से दो—सुनिता और नीतू—की शादी हो चुकी है, जबकि स्वेता और संगम अभी पढ़ाई कर रही हैं। हादसे की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निमंत्रण में गए युवक की बाइक चोरी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: इंस्टाग्राम कॉल व मोबाइल से मिल रही धमकियों से दहशत में परिवार, एसपी से सुरक्षा की गुहार

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.