Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नौरंग सिंह कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी में छात्रों को टेबलेट वितरित

ब्यूरो 13-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250713-WA0012.jpg

करमहरी (जमानियां)। नौरंग सिंह कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी, करमहरी, देवैथा, जमानियां गाजीपुर में आज एक भव्य टेबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री रामानन्द जी एवं प्रबंधक श्री उपेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री नसीमुल्लाह अंसारी (कानूनगो, जमानियां) उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को टेबलेट के सही उपयोग हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि युवा वर्ग इस डिजिटल उपकरण का इस्तेमाल अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए करें तथा सरकार की इस पहल को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनाएं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री गयासुद्दीन खां (ग्राम प्रधान, देवैथा), श्री अभिषेक कुमार सिंह (ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, करमहरी), श्री बबलू सिंह (ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, बरुईन), एवं डॉ. अजय कुमार सिंह (प्राचार्य, नौरंग सिंह महाविद्यालय, करमहरी) मौजूद रहे। डॉ. सिंह ने छात्रों को उत्तर प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी दी और इसके लिए सरकार का आभार प्रकट किया। समारोह में श्री गोरख सिंह, श्री के. के. राय, श्री दयाशंकर सिंह, श्री विजय सिंह (लेखपाल) समेत स्थानीय गणमान्य नागरिक, विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में उत्साह का माहौल देखने को मिला। छात्रों में टेबलेट प्राप्त करने को लेकर खुशी झलक रही थी। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना और डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करना रहा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आईजीआरएस की समीक्षा बैठक सम्पन्न, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
Next: निमंत्रण में गए युवक की बाइक चोरी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.