Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस मुठभेड़ में ₹50,000 का इनामी वांछित अपराधी गिरफ्तार

ब्यूरो 24-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250724-WA0025.jpg

गाजीपुर। जनपद की जंगीपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अभिरक्षा से फरार ₹50,000 का इनामी व वांछित अभियुक्त शिवम चौहान उर्फ परमहंस को उसके सहयोगी सत्यम चौहान उर्फ चुनमुन के साथ पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचा (.315 बोर), दो खोखा कारतूस और एक चोरी की दोपहिया वाहन बरामद की गई है।

पुलिस मुठभेड़ का विवरण:

दिनांक 23 जुलाई 2025 को थानाध्यक्ष जंगीपुर श्री विवेक कुमार तिवारी को सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त शिवम चौहान बलिया रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अभियुक्त अपने सहयोगी सत्यम के साथ फेफना की ओर मोटरसाइकिल से जा रहा था। पुलिस वाहन को देख दोनों बदमाश भागने लगे। पीछा करते हुए पुलिस जब रामपुर जीवन पुल (थाना जंगीपुर क्षेत्र) के पास पहुँची तो दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की। परंतु पुलिस की रणनीति और साहस के चलते दोनों को मौके पर ही असलहों व चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. शिवम चौहान उर्फ परमहंस पुत्र रवीन्द्र चौहान
    निवासी: ग्राम चैनपुर, थाना रानीपुर, जनपद मऊ
    उम्र: लगभग 21 वर्ष
  2. सत्यम चौहान उर्फ चुनमुन पुत्र रवीन्द्र चौहान
    निवासी: ग्राम चैनपुर, थाना रानीपुर, जनपद मऊ
    उम्र: लगभग 30 वर्ष

अभियुक्त शिवम चौहान का आपराधिक इतिहास:

शिवम पर कई जिलों में गंभीर धाराओं में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट और चोरी के आरोप शामिल हैं। उसके विरुद्ध थाना रानीपुर, सरायलखंसी (मऊ) और कोतवाली व जंगीपुर (गाजीपुर) में मामले दर्ज हैं।

अभियुक्त सत्यम चौहान का आपराधिक इतिहास:

सत्यम पर भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह भी धारा 147, 323, 325, 506, सार्वजनिक संपत्ति क्षति अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत वांछित रहा है।

बरामदगी:

एक चोरी की दोपहिया वाहन

दो अदद अवैध देशी तमंचा (.315 बोर)

दो खोखा कारतूस (.315 बोर)

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

  1. उपनिरीक्षक विवेक कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष, जंगीपुर
  2. उपनिरीक्षक जमालुद्दीन व उनकी टीम, थाना जंगीपुर

अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें जिला कारागार गाजीपुर भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एन-कार्ड समिति की बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति को लेकर दिए सख्त निर्देश
Next: थाना शादियाबाद पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

पति पर मारपीट और आर्थिक प्रताड़ना का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

मंदिर से लौट रहे पूर्व प्रधान से अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.