Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एन-कार्ड समिति की बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति को लेकर दिए सख्त निर्देश

ब्यूरो 24-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250724-WA0024.jpg

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में एन-कार्ड (N-CORD) की जनपद स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में नशीले पदार्थों की रोकथाम को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थलों पर, जहां ड्रग्स या अन्य मादक पदार्थों की बिक्री की संभावना हो, वहां नियमित पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाए। साथ ही, जन जागरूकता कार्यक्रमों, समय-समय पर निरीक्षण, आकस्मिक चेकिंग, तथा मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस की जांच पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। उन्होंने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर विद्यालयों व युवाओं के बीच नशे के दुष्परिणामों पर जागरूकता फैलाने हेतु विशेष आयोजन करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सीजर सैंपल की रिपोर्ट समयबद्ध ढंग से भेजी जाए। इस पर सरकारी अफीम एवं क्षारोण कारखाना के सहायक रसायन परीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि जुलाई माह में अब तक कुल 69 सैंपल प्राप्त हुए हैं। जिलाधिकारी ने नशीली दवाओं एवं ड्रग्स की अधिकतम बरामदगी हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश भी दिए। साथ ही, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत विद्यालयों की प्रार्थना सभा में नशा मुक्ति को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि बच्चों में इस बुराई के प्रति जागरूकता बढ़े। इस बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई से
Next: पुलिस मुठभेड़ में ₹50,000 का इनामी वांछित अपराधी गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.