गाजीपुर: उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान फेज-05 के अंतर्गत आज जनपद गाजीपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का प्रयास किया गया। पूरे जनपद में पुलिस प्रशासन ने मिशन शक्ति अभियान को सार्थक बनाने के उद्देश्य से सक्रिय रूप से भागीदारी की।
मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे:
1. पैदल गश्त एवं जनजागरूकता अभियान:
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त की गई। इस दौरान मिशन शक्ति अभियान चलाकर महिलाओं और आम नागरिकों को जागरूक किया गया।
2. एंटी रोमियो टीम की कार्यवाही:
सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील इलाकों में भ्रमण व चेकिंग की। इस दौरान शोहदों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई ताकि महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
3. वाहन चेकिंग अभियान:
मिशन शक्ति के तहत जनपद में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें हूटर, काली फिल्म, लाल-नीली बत्ती, नंबर प्लेट पर धार्मिक या जातिगत प्रतीक चिन्ह और स्टंट करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करना, अपराध पर नियंत्रण रखना और समाज में जागरूकता फैलाना रहा।