गाजीपुर: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर ने सूचित किया है कि माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (निःशुल्क एवं सक्षम विधिक सेवा) विनियम, 2010 के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर हेतु अधिवक्ताओं का एक पैनल गठित किया जाना है। इस पैनल में कुल 20 पैनल लॉयर्स का चयन किया जाएगा। उक्त पैनल के लिए वही अधिवक्ता आवेदन कर सकते हैं जिनका न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव हो। आवेदन पत्र में नाम, अद्यतन पासपोर्ट साइज फोटो, रजिस्ट्रेशन नंबर, व्यावसायिक अनुभव का प्रमाणपत्र (सिविल, दाण्डिक, वैवाहिक आदि का विवरण सहित) संलग्न करना आवश्यक है।
इच्छुक अधिवक्ता अपने आवेदन पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक द्वारा जमा कर सकते हैं।
🔹 आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 12 नवम्बर 2025, सायं 5:00 बजे तक
🔹 साक्षात्कार की तिथि: 15 नवम्बर 2025
सभी आवेदकों को माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (निःशुल्क एवं सक्षम विधिक सेवा) विनियम, 2010 का पूर्ण अनुपालन करना अनिवार्य होगा। आवेदन पत्र का प्रारूप (फॉर्म) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है या जिला न्यायालय, गाजीपुर की वेबसाइट https://ghazipur.dcourts.gov.in के Recruitment विकल्प पर क्लिक कर डाउनलोड किया जा सकता है।