Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति के तहत जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-10-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251030-WA0026.jpg

गाजीपुर: जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशानुसार मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जनपद के विभिन्न विकास खंडों में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रमों का आयोजन विकास खंड सैदपुर, मरदह, बाराचवर, सदर के ग्रामसभा भटौली, जमानियां के ग्राम पंचायत लठियां, मधुमलपुर, तथा जखनियां के ग्राम पंचायत मीरपुर और कासिमाबाद के करमपुर गांव सहित अन्य ग्राम पंचायतों में किया गया। इन कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया और उन्हें शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही जागरूकता रैली का आयोजन करते हुए ग्रामीण महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया।

ग्राम पंचायतों, विद्यालयों और समुदायिक स्थलों पर महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों — 112, 1090, 181, 1076, 108 की जानकारी दी गई। विद्यालयों में बच्चों और शिक्षकों द्वारा रैली निकालकर महिला सुरक्षा के संदेश को प्रसारित किया गया। विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाली बालिकाओं और महिलाओं को सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की गई। इसी क्रम में, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत समूह की “बैंक सखी” के साथ विकास भवन गाजीपुर में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समूह की महिलाओं की उपलब्धियों एवं उनके द्वारा अन्य ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा हुई।

उपायुक्त स्वतः रोजगार के निर्देशानुसार उपस्थित विभागीय अधिकारियों ने समूह की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने हेतु सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की योजनाओं, महिला हेल्पलाइन नंबरों, महिलाओं के कानूनी अधिकारों, नए कानूनों एवं महिला अपराधों से संबंधित जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर जिला अभियोजन अधिकारी सुश्री शालिनी श्रीवास्तव, महिला थाना प्रभारी श्रीमती नीतू सिंह, महिला कल्याण विभाग की संरक्षण अधिकारी, वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक, एवं हब फॉर वुमेन इम्पावरमेंट टीम उपस्थित रहीं। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय महिलाओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया, जिससे मिशन शक्ति अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में सफलता मिली।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में अधिवक्ताओं के पैनल हेतु आवेदन आमंत्रित
Next: धान और बाजरा किसानों के लिए जरूरी सूचना — फसल क्षति की रिपोर्ट 72 घंटे में करें दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.