Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत 64 लाभार्थियों के चयन का लक्ष्य निर्धारित

ब्यूरो 01-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251101-WA0022.jpg

गाजीपुर: उप कृषि निदेशक गाजीपुर ने बताया कि बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025–26 में जनपद गाजीपुर के लिए सामान्य वर्ग के 39 तथा अनुसूचित जाति वर्ग के 25 लाभार्थियों के चयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को विभिन्न लघु उद्योगों एवं स्वरोजगार योजनाओं के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण सुविधा प्रदान की जाएगी। इनमें प्रमुख रूप से निम्न व्यवसाय शामिल हैं —
काष्ठ फर्नीचर उद्योग, लौह फर्नीचर उद्योग, एल्युमिनियम फर्नीचर उद्योग, पेंट व्यवसाय, मोमबत्ती उद्योग, किराना व्यवसाय, टेंट हाउस, कपड़ा व्यवसाय, कपड़ा सिलाई परियोजना, जूट बैग हैंगिंग परियोजना, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व्यवसाय, कंप्यूटर एवं मोबाइल विक्रय/मरम्मत, पापड़ उद्योग, आलू/केला चिप्स उद्योग, बेकरी उत्पादन, भवन निर्माण सामग्री व्यवसाय, डेयरी, मुर्गी पालन, ऑटोमोबाइल मरम्मत, सहज सेवा केंद्र, होटल, सैलून, ऑटो टैक्सी/ई-रिक्शा, प्लंबिंग तथा दोना-पत्तल निर्माण उद्योग आदि।

लाभार्थियों को बैंक द्वारा स्वीकृत ऋण पर अनुदान भी प्रदान किया जाएगा —

सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 25% (अधिकतम ₹50,000) तक का अनुदान

अनुसूचित जाति/जनजाति एवं दिव्यांग लाभार्थियों को 35% (अधिकतम ₹70,000) तक का अनुदान
यह अनुदान निर्धारित शर्तों के अधीन देय होगा।

इच्छुक व्यक्ति अपने संबंधित विकास खंड कार्यालय से संपर्क कर योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और निर्धारित प्रारूप में आवेदन-पत्र 27 अक्टूबर 2025 तक अपने विकास खंड कार्यालय में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: इलेक्ट्रॉनिक्स और ज्वेलर्स की दुकान में लाखों की चोरी, इलाके में सनसनी
Next: मिशन शक्ति अभियान के तहत नवापुरा में जागरूकता चौपाल आयोजित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.