Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

इलेक्ट्रॉनिक्स और ज्वेलर्स की दुकान में लाखों की चोरी, इलाके में सनसनी

ब्यूरो 01-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251101-WA0021.jpg

जमानिया (गाजीपुर): कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित आदिति इलेक्ट्रॉनिक्स एंड ज्वेलर्स की दुकान में शुक्रवार की रात लाखों की चोरी की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। दुकान के प्रोपराइटर राहुल वर्मा के अनुसार, चोर छत के रास्ते सीढ़ी से पीछे वाले दरवाजे तक पहुंचे। उन्होंने दरवाजे को बल्ली से चांड़कर (तोड़कर) दुकान की बालकनी में प्रवेश किया, फिर पीछे के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुस गए। शातिर चोरों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर बिजली की सप्लाई काट दी। इसके बाद उन्होंने तिजोरी तोड़कर उसमें रखा ₹4,70,000 के सोने के आभूषण, ₹6,47,000 के चांदी के सामान, तथा ₹37,000 नकद सहित चेक बुक, पासबुक और इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ कर दिया।

बताया गया कि राहुल वर्मा रोज की तरह शुक्रवार की रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह करीब 9 बजे जब उन्होंने दुकान खोली, तो अंदर का नज़ारा देखकर हैरान रह गए।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार और कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। बाद में एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर भी मौके पर पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली।
गौरतलब है कि 24 अगस्त को स्टेशन बाजार स्थित काली माता मंदिर और 22 अक्टूबर को बरुइन मठिया के एक घर में भी चोरी की घटनाएं हुई थीं, जिनका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही वारदातों से स्थानीय लोगों में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर रोष है। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक पीड़ित की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रेलवे सुरक्षा को मिली बड़ी सफलता, अमृतसर–हावड़ा मेल से 24.40 लाख रुपये बरामद
Next: रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत 64 लाभार्थियों के चयन का लक्ष्य निर्धारित

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.