Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा का चुनाव संपन्न

ब्यूरो 01-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251101-WA0019.jpg

जमानिया, गाजीपुर| स्थानीय तहसील सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की शाखा जमानिया का चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस चुनाव में विजय कुमार सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी इन्द्रमणि ग्वाल, सहायक चुनाव अधिकारी नंद किशोर और चुनाव पर्यवेक्षक जीतलाल की देखरेख में सम्पन्न हुई। इस दौरान सभी पदों पर निर्विरोध नियुक्ति की गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है

अध्यक्ष – विजय कुमार सिंह

वरिष्ठ उपाध्यक्ष – अतुलरंजन राय

कनिष्ठ उपाध्यक्ष – विजय कुमार

सचिव – मंतोष सिंह

उप सचिव – वकार खान

कोषाध्यक्ष – संदीप भारती

लेखा परीक्षक – शिवप्रकाश पाल

चुनाव अधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि वे लेखपालों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और उनके शोषण के विरुद्ध मजबूती से आवाज उठाएंगे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमेश राम, जिला सचिव प्रवीण कुमार सिंह सहित जिले के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर आशुतोष खरवार, शिव प्रताप, नितेश कुमार, सुभाष चंद्र, अमित राय, रूपेश रंजन सिन्हा, मुन्ना कुमार, शिव महिमा, विकास यादव, निलेश, राज कुमार, शालिनी राय, शिल्पा सिंह, अजीत पांडेय, विकास सिंह, रियूराज सहित बड़ी संख्या में लेखपाल उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: धान और बाजरा किसानों के लिए जरूरी सूचना — फसल क्षति की रिपोर्ट 72 घंटे में करें दर्ज
Next: रेलवे सुरक्षा को मिली बड़ी सफलता, अमृतसर–हावड़ा मेल से 24.40 लाख रुपये बरामद

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.