गाजीपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार 9 फरवरी 2026 को जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर पुलिस ने पैदल भ्रमण कर जनमानस से संवाद किया और लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की तलाशी ली गई। अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने आमजन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।