Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विकसित उत्तर प्रदेश की मजबूत नींव है 2026–27 का बजट: प्रो. पाण्डेय

ब्यूरो 11-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260201-WA0022

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026–27 का बजट शिक्षा, युवाओं और गाजीपुर जनपद के समग्र विकास को नई दिशा देने वाला है। उक्त विचार प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्राचार्य, स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए व्यक्त किए।

प्रो. पाण्डेय ने कहा कि यह बजट ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ की सशक्त आधारशिला रखने वाला तथा अत्यंत स्वागतयोग्य है। एक शिक्षाविद् के रूप में उन्होंने उच्च शिक्षा के बजट में 7 प्रतिशत वृद्धि तथा 6,591 करोड़ रुपये के आवंटन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए ‘मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण नीति’ की पहल सरकार की छात्र-हितैषी सोच को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा के लिए 77,622 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, जूता-मोजा एवं स्टेशनरी उपलब्ध कराने हेतु 650 करोड़ रुपये की व्यवस्था सराहनीय है। प्रदेश के सभी 75 जनपदों में दो-दो मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालयों की स्थापना तथा प्रत्येक जनपद में एक-एक मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय विकसित किए जाने का निर्णय शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

साथ ही, जिन विकास खंडों में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नहीं हैं, वहाँ आवासीय बालिका विद्यालय की स्थापना हेतु 580 करोड़ रुपये की नई योजना प्रस्तावित की गई है, जो बालिका शिक्षा को सुदृढ़ करने में सहायक होगी।प्रो. पाण्डेय ने कहा कि गाजीपुर को ‘काशी-विन्ध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण’ में शामिल किया जाना क्षेत्रीय विकास, आधारभूत संरचना और कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करेगा। युवाओं के लिए ‘स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना’ (टैबलेट/स्मार्टफोन) हेतु 2,374 करोड़ रुपये तथा ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ के अंतर्गत ब्याज-मुक्त ऋण की व्यवस्था युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बनने की दिशा में प्रेरित करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रदेश की युवा शक्ति को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कम्युनिस्ट नेता डॉ. रामबदन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
Next: आमजन को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, 22 फरवरी को विशेष शिविर

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.