गाजीपुर| राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उ०प्र० के निर्देशों के अनुपालन में बृहद विधिक सहायता/सेवा शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सफल आयोजन को लेकर एक बैठक जनपद न्यायालय गाजीपुर के दसकक्षीय सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष संख्या-01 तथा नोडल अधिकारी लोक अदालत गाजीपुर श्री शक्ति सिंह ने की।
बैठक में बताया गया कि दिनांक 22 फरवरी 2026 को जनपद न्यायालय परिसर में बृहद विधिक सहायता/सेवा शिविर (मेगा शिविर) का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में जनपद के सभी सरकारी विभागों द्वारा कैम्प लगाया जाएगा, जिसमें संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उद्देश्य यह है कि शासन स्तर पर संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जा सके। नोडल अधिकारी श्री शक्ति सिंह ने आमजन से शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए बताया कि यह आयोजन विशेष रूप से महिलाओं, निर्बल एवं निर्धन वर्ग, अनुसूचित जाति/जनजाति तथा दिव्यांगजनों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।बैठक में आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु भी विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर श्री प्रवीण तिवारी, विवेक तथा प्रमोद सरोज (डी0डी0ओ0) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।