Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु एवं एमओयू क्रियान्वयन बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 11-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260211-WA0013

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु एवं एमओयू क्रियान्वयन की बैठक राइफल क्लब, गाजीपुर में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जनपद के उद्यमियों एवं निवेशकों को निवेश मित्र पोर्टल के अंतर्गत अनुमतियाँ, अनापत्तियाँ, पंजीकरण एवं लाइसेंस आदि जारी किए जाने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि एकल मेज व्यवस्था (सिंगल विंडो सिस्टम) के तहत कॉमन एप्लीकेशन के माध्यम से सभी आवेदन ऑनलाइन निस्तारित किए जाएं।

फरवरी 2026 तक लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई, जिसमें श्रम विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एमएसएमई विभाग, कृषि विभाग, रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज एंड चिट्स, अग्निशमन विभाग, राजस्व विभाग एवं यूपीपीसीएल की प्रगति असंतोषजनक पाई गई। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समय-सीमा के पश्चात कृषि विभाग में एक प्रकरण लंबित पाए जाने पर जिला कृषि अधिकारी को दो दिन के भीतर उसका निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उद्यमी श्री बशिष्ठ सिंह यादव (मे० ब्राई प्लास्ट, मुगलानीचक) ने विद्युत कनेक्शन से संबंधित बिल में ₹1,93,775 की कथित गलत बकाया राशि एवं सरचार्ज को लेकर शिकायत दर्ज कराई। अधिशासी अभियंता ने सरचार्ज को नियमों के अनुरूप बताया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सचिव/उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि प्रकरण को अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, गाजीपुर को निस्तारण हेतु प्रेषित किया जाए। विगत बैठक में व्यापारियों द्वारा सीवर लाइन हेतु खोदे गए गड्ढों को भरवाकर सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग की गई थी। इस संबंध में अधिशासी अभियंता, जल निगम (शहरी) ने अवगत कराया कि नगर पालिका परिषद, गाजीपुर में सीवरेज योजना के अंतर्गत सीवर हाउस कनेक्शन, चैंबर एवं सड़क पुनर्स्थापना का कार्य पूर्ण करा लिया गया है। लालदरवाजा (गोइजीतर) क्षेत्र में लगभग 30 मीटर सड़क का पुनर्स्थापना कार्य शेष है, जिसे एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में सड़क को मोटरेबल बना दिया गया है तथा आवागमन सुचारु रूप से जारी है।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गांगी नदी पुल के पास मजदूर का शव मिलने से हड़कंप, नामजदों पर मुकदमा दर्ज
Next: एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को दी गई श्रद्धांजलि

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.