Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को दी गई श्रद्धांजलि

ब्यूरो 11-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260211-WA0012

गाजीपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, गाजीपुर के तत्वावधान में पीजी कॉलेज, गाजीपुर परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उनके विचारों और योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक सदस्य एवं पूर्व प्रदेश मंत्री डॉ. लहजू सिंह कुशवाहा ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह सूर्यवंशी ने किया।

मुख्य वक्ता के रूप में पीजी कॉलेज, गाजीपुर के प्राचार्य एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गाजीपुर के तीनों संवर्गों के प्रभारी डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन एवं उनके एकात्म मानववाद के दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल जी का अंत्योदय का विचार — अर्थात समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान — आज भी अत्यंत प्रासंगिक है। “हर हाथ को काम और हर खेत को पानी” की उनकी सोच वर्तमान समय में भी समाज के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। कार्यक्रम में रामाशीष शर्मा, हिमांशु, चंद्रकांत तिवारी, चंद्रदीप, अरुण राय, विपिन सिंह, राम नक्षत्र, आयुष, अवधेश सिंह, शैलेन्द्र, इंदु शेखर, सुशील पाण्डेय, प्रफुल्ल, रमा, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, प्रो. रवि शंकर सिंह, डॉ. अरविन्द उपाध्याय सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में सभी उपस्थित शिक्षकों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु एवं एमओयू क्रियान्वयन बैठक सम्पन्न
Next: कम्युनिस्ट नेता डॉ. रामबदन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.