Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हत्या कर शव गंगा में फेंकने की घटना का खुलासा, भाई-बहन गिरफ्तार

ब्यूरो 14-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260214-WA0003

गाजीपुर। कोतवाली पुलिस ने हत्या कर शव गंगा नदी में फेंकने की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बारहबंगला निवासी धर्मदेव सिंह यादव ने 11 फरवरी को अपने पुत्र मनोहर सिंह यादव (34) के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव बरामद हुआ और पहचान होने पर मुकदमे में हत्या से संबंधित धाराएँ जोड़ दी गईं।
पुलिस जांच में मेदनीपुर निवासी परीक्षित सिंह (26) और उसकी बहन दीपा सिंह (30) का नाम सामने आया, जिन्हें 14 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक ने दीपा सिंह से लगभग ढाई लाख रुपये उधार लिए थे और पैसे वापस न करने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिया।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस का जागरूकता अभियान, संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त तेज
Next: शिवरात्रि महापर्व से पूर्व महाहर धाम मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.