गाजीपुर। आगामी शिवरात्रि महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को थाना मरदह क्षेत्र स्थित महाहर धाम मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर समिति के साथ बैठक कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर एवं मेला परिसर में तैनात पुलिस बल को सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही खोया-पाया केंद्र, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, पार्किंग स्थल तथा बैरिकेडिंग की व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।