गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद में “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों ने जिले के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों ने भी विशेष चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की तथा महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और समाज में जागरूकता बढ़ाना है।