गाजीपुर। महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस बल ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर आम नागरिकों को जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा संबंधी जानकारी भी साझा की गई। इसके अतिरिक्त एंटी रोमियो टीम द्वारा जनपद के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध एवं शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन के अनुसार अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना तथा समाज में जागरूकता स्थापित करना है।