Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जमीनी विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 16-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया, गाजीपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवैथा में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक पर कथित रूप से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देवैथा निवासी शिवनारायण सिंह यादव उर्फ मुन्ना यादव ने पुलिस को बताया कि 14 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे गांव के ही चार लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों, लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर और चेहरे पर चोटें आईं। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने पहले भी उनके साथ मारपीट की थी और अब शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी ओम प्रकाश यादव, जय प्रकाश यादव, भिरगु यादव और पूजा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक नामजद
Next: संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की पैदल गश्त

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.