जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कालनपुर दैत्रा वीर बाबा मंदिर के पास से पॉक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली प्रभारी राम साजन नागर के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम खिजिरपुर मथारे चट्टी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर सुबह लगभग 10:30 बजे कालनपुर दैत्रा वीर बाबा मंदिर के पास से मु0अ0सं0 40/2026 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र अर्जुन राम बिन्द निवासी कालनपुर को नियमानुसार हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सुप्रीम कोर्ट एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन किया गया। अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव तथा कांस्टेबल सज्जन कुमार शामिल रहे।