गाजीपुर| अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरेसर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव अपनी टीम के साथ दहेन्दू अंडरपास के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान अंगद बिन्द (30 वर्ष), पुत्र स्व. गत्ते बिन्द, निवासी ग्राम सागापाली मुरार सिंह, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर थाना बरेसर में मुकदमा अपराध संख्या 37/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आपराधिक इतिहास:
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा अपराध संख्या 45/22 दर्ज है।
गिरफ्तारी टीम:
उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव एवं थाना बरेसर पुलिस टीम।