गाजीपुर| उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान के फेज-05 के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल ने पैदल गश्त कर आमजन को महिला सुरक्षा और जागरूकता संबंधी संदेश दिए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।इसी क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण और चेकिंग अभियान चलाया तथा शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की।