Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जमानियां स्टेशन बाजार में जाम से लोग परेशान, अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग बनी वजह

ब्यूरो 22-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260222-WA0024

जमानियां (गाजीपुर)| स्थानीय स्टेशन बाजार क्षेत्र में लगातार लग रहे जाम से आमजन और रेल यात्री गंभीर परेशानी झेल रहे हैं। सड़क पर दुकानदारों के अतिक्रमण, बेतरतीब खड़े ठेले, सड़क किनारे सब्जी की दुकानों तथा अधूरी बनी सीसी सड़क के कारण वाहनों की रफ्तार रेंगने जैसी हो गई है।

बस स्टैंड से सब्जी मंडी होते हुए रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में वाहनों को कई बार लगभग एक घंटे तक का समय लग जाता है, जिससे यात्रियों को ट्रेन छूटने तक की नौबत आ जाती है। रेलवे स्टेशन से गांधी चौक होते हुए बस स्टैंड तक सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है, वहीं गांधी चौक पर पुलिस की नियमित मौजूदगी न होने से समस्या और बढ़ रही है। स्थानीय दुकानदार विजय कुमार, राजेश कुमार और सोनू के अनुसार जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। सब्जी मंडी में एक लेन में बनी अधूरी सीसी सड़क यातायात को बाधित करती है। साथ ही नो-एंट्री व्यवस्था न होने के कारण बीच सड़क पर वाहन खड़े कर लोडिंग-अनलोडिंग किया जाता है। ई-रिक्शा, टेम्पो और निजी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग भी जाम का बड़ा कारण है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र प्रभावी यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि यात्रियों और राहगीरों को राहत मिल सके तथा बाजार में आवागमन सुचारू हो सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दुकान में चोरी करने वाले तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
Next: संत निरंकारी मंडल के सत्संगियों ने गंगा घाट पर चलाया सफाई अभियान, दिया स्वच्छता का संदेश

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.