गाजीपुर| अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कासिमाबाद पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना कासिमाबाद पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 64/2026, धारा 305(a)/331(4) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तगण—मिथिलेश गुप्ता पुत्र त्रिलोकी, निवासी ग्राम बड़ौरा थाना कासिमाबाद, चन्दन बासफोर पुत्र दलचन्द, निवासी ग्राम बड़ौरा थाना कासिमाबाद| फूलबदन चौहान पुत्र मुक्खू चौहान, निवासी ग्राम इटऊ महादेवा थाना कासिमाबाद— को मुखबिर की सूचना पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के नीचे ग्राम सिधउत क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर वादी की दुकान से चोरी किया गया 404 किलोग्राम गेहूं तथा एक अदद आला नकब बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।