गाजीपुर| अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सुहवल पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना सुहवल पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 23/2026, धारा 75(2), 64(1) बीएनएस एवं ¾ पॉक्सो एक्ट से संबंधित नामजद अभियुक्त सुनील बिन्द (लगभग 25 वर्ष), पुत्र विजयी बिन्द, निवासी ग्राम चकिया उर्फ चकमजीठ, थाना सुहवल, जनपद गाजीपुर को मुखबिर की सूचना पर मेदनीपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।