Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शराब तस्कर गिरफ्तार, बिहार ले जाने की फिराक में था आरोपी

ब्यूरो 23-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया (गाजीपुर)| स्थानीय कोतवाली पुलिस ने रविवार रात रायपुर माइनर मेन रोड के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। पकड़ा गया आरोपी बिहार का रहने वाला है और झोले में देसी शराब भरकर सीमा पार ले जाने की तैयारी में था। पुलिस ने उसके पास से 45 पाउच देसी शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक अजय भारती अपने हमराही हेड कांस्टेबल कन्हैयालाल सिंह और कांस्टेबल अजय कुमार प्रसाद के साथ संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रायपुर माइनर वाली मेन रोड पर एक युवक झोले में शराब लेकर किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की।

पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन सतर्कता दिखाते हुए पुलिस ने उसे करीब 30 कदम की दूरी पर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम उमेश कुमार (24 वर्ष) पुत्र गणेश राम निवासी ग्राम शामल खैरा, थाना कोचस, जिला रोहतास (बिहार) बताया। तलाशी में उसके झोले से ‘ब्ल्यू लाइम’ ब्रांड की 45 पाउच (प्रत्येक 200 एमएल) मसालेदार देसी शराब बरामद हुई। वैध दस्तावेज मांगने पर वह कोई प्रमाण नहीं दिखा सका और गलती स्वीकार कर ली।प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर रात 9:09 बजे गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब में से चार पाउच नमूने के रूप में अलग सील कर दिए गए हैं और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण
Next: पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.