गाजीपुर| अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैदपुर पुलिस टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 22 फरवरी 2026 को उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय मय टीम चेकिंग कर रहे थे, तभी अभियुक्त दीपक राम पुत्र भोला राम, निवासी मदारीपुर थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर को हिरासत में लिया गया। उसके कब्जे से UP77J2819 नंबर की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद हुई, जो चोरी की पाई गई। साथ ही एक काला रेडमी मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध थाना सैदपुर में मु0अ0सं0 52/2026 के तहत धारा 318(4), 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।