जमानिया (गाजीपुर)| अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने बरूईन नहर फाटक के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ‘ब्लू लाइम’ ब्रांड की 90 पाउच देसी शराब (कुल 19 लीटर) बरामद की।
पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह अपने हमराही हेड कांस्टेबल गोवर्धन यादव और कांस्टेबल बृजेश्वर यादव के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ मौजूद है। सूचना पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया गया।पूछताछ में उसने अपना नाम विनय कुमार सिंह (33 वर्ष) निवासी ग्राम गोराडीह, थाना रामगढ़, जिला कैमूर भभुआ (बिहार) बताया। तलाशी में उसके पास से 200-200 एमएल के कुल 90 पाउच देसी शराब बरामद हुई।प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।