Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रभावी पैरवी से दहेज हत्या के मामले में 03 अभियुक्तों को सजा

ब्यूरो 26-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

श्रीमान् पुलिस महानिदेशक, उ०प्र०, लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अंतर्गत मॉनिटरिंग सेल एवं अभियोजन विभाग द्वारा सतत एवं प्रभावी पैरवी किए जाने के फलस्वरूप दहेज हत्या के एक महत्वपूर्ण प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध करते हुए 03 अभियुक्तों को सजा दिलाई गई। दिनांक 26.02.2026 को थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर पर पंजीकृत मु०अ०सं० 120/2024, धारा 85, 80 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा निर्णय पारित किया गया। माननीय न्यायालय ने निम्नलिखित अभियुक्तों को दोषसिद्ध कर दंडित किया—

संदीप कश्यप पुत्र किशुन कश्यप

किशुन कश्यप पुत्र स्व० केदार कश्यप

बसंती देवी पत्नी किशुन कश्यप

समस्त निवासीगण – अलीपुर मदरा, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर।

सुनाई गई सजा:

अभियुक्त संदीप कश्यप को धारा 85, 80 BNS एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत 10 वर्ष का सश्रम कारावास।

अभियुक्त किशुन कश्यप एवं बसंती देवी को 07-07 वर्ष का सश्रम कारावास।

दोनों अभियुक्तों पर ₹8,000-₹8,000 अर्थदंड भी अधिरोपित किया गया।

जनपद पुलिस द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अंतर्गत गंभीर अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी पैरवी सुनिश्चित कर अपराधियों को सजा दिलाने की कार्यवाही निरंतर जारी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ड्यूटी पर जा रहे सफाई कर्मी को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, पैर में फ्रैक्चर
Next: त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2026: उत्कृष्ट कार्य हेतु बीएलओ सम्मानित

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.