Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2026: उत्कृष्ट कार्य हेतु बीएलओ सम्मानित

ब्यूरो 26-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर| जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं०) श्री अविनाश कुमार के निर्देशन में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत निर्वाचक नामावली-2025 के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम में बी०एल०ओ० ऐप पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी०एल०ओ० को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी०एल०ओ० को निम्नानुसार प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की गई—

प्रथम पुरस्कार (₹10,000)

राजेश कुमार राय

ग्राम पंचायत मनियां, विकास खंड भावरकोल

द्वितीय पुरस्कार (₹8,000)

सुनीता देवी

ग्राम चकफरीद, विकास खंड सादात

तृतीय पुरस्कार (₹6,000)

अजीत सिंह

ग्राम विक्रमपुर, विकास खंड सैदपुर

प्रोत्साहन पुरस्कार (₹3,000 प्रत्येक)

विन्ध्याचल प्रसाद – ग्राम पंचायत श्रीगंज, विकास खंड करंडा

संजय कुमार राजभर – ग्राम तरछा, विकास खंड बिरनो

त्रिभुवन सिंह यादव – ग्राम पंचायत मानिकपुर कला, विकास खंड करंडा

मुकेश कुमार मौर्या – ग्राम अलीपुर मदरा, विकास खंड जखनियां

अनिल कुमार – ग्राम परसपुर, विकास खंड जखनियां

कुल ₹39,000 (उनतालीस हजार रुपये) की धनराशि पुरस्कार स्वरूप बी०एल०ओ० को प्रदान की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बी०एल०ओ० के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि निर्वाचन नामावली के शुद्धीकरण एवं पारदर्शिता में बी०एल०ओ० की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठापूर्वक कार्य करने की अपेक्षा की जाती है।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रभावी पैरवी से दहेज हत्या के मामले में 03 अभियुक्तों को सजा
Next: मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ छापा, ₹2.15 लाख का माल जब्त

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.